-
Shilpa Shetty House: बॉलीवुड स्टार्स जितनी ग्लैमरस लाइफ जीते हैं उनकी लाइफस्टाइल भी उतनी ही लग्जरियस होती है। फिर चाहे आलीशान बंगले की बात हो या फिर शानदार गाड़ी की, हर मामले में इनके भव्य लाइफस्टाइल की झलक मिलती है। शिल्पा शेट्टी अकसर सोशल मीडिया में अपने मुंबई वाले बंगले की झलक दिखाती रहती हैं। आइए देखते हैं अंदर से कितना भव्य है उनका यह बंगला:
-
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के जुहू में समुद्र किनारे बनवाए अपने बंगले में रहती हैं।
-
बंगले के अंदर से झांकने पर सामने नीला समुद्र दिखता है।
-
शिल्पा शेट्टी के घर के ही अंदर बड़ा सा लॉन है। शिल्पा अकसर यहां लॉन में योग करते अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।
-
घर के अंदिर ही बेहद सुंदर मंदिर स्थापित है। शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने बंगले में फेंगशुई औऱ वास्तुशास्त्र के हिसाब से काम करवाए हैं।
-
शिल्पा के बंगले के अंदर इतनी जगह है कि वह आसानी से क्रिकेट खेलती भी नजर आ चुकी हैं।
-
शिल्पा शेट्टी के घर के अंदर लाखों की पेंटिंग्स के अलावा तमाम एंटीक मूर्तियां भी लगी हुई हैं।
-
घर में ही हर जरूरी सुविधा से लैस जिम भी है।
-
शिल्पा शेट्टी ने अपने किचन को भी अपने हिसाब से सजाया है। दरअसल वह यूट्यूब पर कुकिंग शो चलाती हैं जिसकी शूटिंग वह अपने किचन में ही करती हैं।
-
शिल्पा शेट्टी ने घर के अंदर ही बार भी बनवाया है। इस बार में क्रिकेट के लिए उनकी दीवानगी साफ दिखती है। शिल्पा ने बार की दीवार पर नामी क्रिकेटर्स के साइन किए हुए बल्ले भी टांग रखे हैं।
-
शिल्पा शेट्टी के घर के अंदर की तस्वीरें गवाह हैं कि वह कितनी आलीशान लाइफ जीती हैं। (Photos: Shilpa Shetty Instagram And Social media)
